”डॉ राकेश मिश्र द्वारा दो दिवसीय नाट्य मंचन का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी को टाउन हॉल सतना में
”
*आदि शंकराचार्य एवं योद्धा संयासी की प्रस्तुति युवाओं में जोश व देश प्रेम की हुंकार भरेगी:दामोदर रामदासी जी*
*पुणे के दामोदर रामदासी जी के नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*
सतना 9 जनवरी। डॉ राकेश मिश्र अध्यक्ष पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा दो दिवसीय नाट्य मंचन का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी को स्थानीय टाउन हॉल सिमरिया चौक पर आयोजित किया गया है।
*आदि शंकराचार्य एवं योद्धा संयासी की प्रस्तुति युवाओं में जोश व देश प्रेम की हुंकार भरेगी: दामोदर रामदासी जी*
डॉ राकेश मिश्र जी ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुणे के दामोदर राम दासी जी के द्वारा शनिवार को “आदि शंकराचार्य” जी एवं रविवार को “योद्धा संयासी” मोनो प्ले जो कि हमारे जिले के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। जिसमें साधु संतों धर्मावावलंबियों की उपस्थिति में सनातन धर्म की रक्षा के लिए आदि गुरु शंकराचार्य जी ने चारों धाम की स्थापना की थी। रामदासी जी ने अभी तक देश विदेश में पांच सौ से अधिक शो प्ले किये हैं ।उनके संपूर्ण जीवन के संबंध में एक ही व्यक्ति के द्वारा नाट्य मंचन किया जाएगा।
रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद जी के नरेंद्र से लेकर स्वामी विवेकानंद की पूरी कथा का नाट्य मंचन दामोदर रामदास जी के द्वारा किया जा रहा है।
डॉ राकेश मिश्र ने सभी समाजसेवियों धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
*पुणे के दामोदर रामदासी जी के नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*
पुणे से आए हुए दामोदर रामदासी जी और उनकी टीम के नगर आगमन पर सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने पुष्पहार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
टाउन हॉल परिसर सतना एवं रेलवे स्टेशन जय जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
