अखिल भारतीय कर्मा सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन 8 फरवरी को रायपुर में, पूर्व तैयारी के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
अखिल भारतीय कर्मा सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन 8 फरवरी को रायपुर में भव्ययता पूर्वक आयोजित होगी। जिसकी पूर्व तैयारी, योजना,समन्वय के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पत्रकार श्रीराम साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि , अखिल भारतीय कर्मा सेना का राष्ट्रीय बैठक प्रदेश कार्यालय भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में आयोजित, जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर 8 फरवरी 2026 को तय किया गया है जिसमें 22 राज्य के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे साथ ही सभी राज्यों के प्रदेश इकाई से लेकर पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व मंत्री, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष नगर निगम अध्यक्ष से लेकर विभिन्न लोक प्रमुख रूप से शामिल होंगे इस बैठक में अयोजन के रूप रेखा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया यह बैठक अखिल भारतीय कर्मा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव विक्रम साहू राष्ट्रीय संगठन महामन्त्री तुमेश साहू, राष्ट्रीय सचिव महेश साहू, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार कुमार बनबेला, प्रदेश महासचिव योगेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराम साहू, शहर अध्यक्ष लाला राम साहू महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विद्या देवी साहू महिला विंग, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई रामेश्वर साहू, योगेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई सहित कर्मा सेना पदाधिकारी उपस्थित हुए। बहुत सारे प्रदेशों से कार्यकारिणी सदस्यों ने ऑनलाइन जुड़कर भी बैठक में सहभागिता की
