पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा ‘योद्धा संन्यासी’ एकपात्रीय नाट्य मंचन का भावपूर्ण आयोजन

0
14

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा ‘योद्धा संन्यासी’ एकपात्रीय नाट्य मंचन का भावपूर्ण आयोजन

IMG 20260111 WA0032

*स्वामी विवेकानंद के संपूर्ण जीवन पर आधारित मोनो प्ले की शानदार प्रस्तुति: श्रीकृष्ण माहेश्वरी जी*

*डॉ. राकेश मिश्र समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं : योगेश ताम्रकार, महापौर*

*सेवा एवं परमार्थ के क्षेत्र में युवाओं को डॉ. राकेश मिश्र से प्रेरणा लेना चाहिए : दुष्यंत सिंह*

सतना, 11 जनवरी। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नगर के टाउन हॉल, सिमरिया चौक में ‘योद्धा संन्यासी’ शीर्षक से एक भावपूर्ण एकपात्रीय नाट्य मंचन (मोनो प्ले) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व क्षेत्र संचालक श्री कृष्ण माहेश्वरी जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय मेहरोत्रा (मेहरोत्रा बिल्डकॉन डायरेक्टर) एवं दुष्यंत सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार समूह) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद, परम पूज्य दद्दा जी एवं बाई जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

*‘योद्धा संन्यासी’ मोनो प्ले ने दर्शकों को किया भाव विभोर: अजय मेहरोत्रा*

स्वामी विवेकानंद जी के संपूर्ण जीवन पर आधारित इस एकल नाट्य प्रस्तुति में उनके जन्म से लेकर संन्यास ग्रहण, श्रीरामकृष्ण परमहंस से आध्यात्मिक जुड़ाव, शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक संबोधन तथा वेदांत दर्शन के वैश्विक प्रसार को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
नाटक के माध्यम से मानवता, आत्मबल और “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” जैसे उदात्त विचारों को जीवंत रूप में दर्शकों के समक्ष रखा गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाट्य मंचन को देखने बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

*डॉ. राकेश मिश्र समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं : योगेश ताम्रकार महापौर*

सतना महापौर योगेश ताम्रकार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा स्वास्थ्य शिविरों, सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाजहित में अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. राकेश मिश्र के नेतृत्व में सेवा न्यास समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।हर दिन नया कार्य इनकी विशेष पहचान बन गई है।

*सेवा एवं परमार्थ के क्षेत्र में युवाओं को डॉ. राकेश मिश्र से प्रेरणा लेना चाहिए : दुष्यंत सिंह*
स्टार समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर दुष्यंत सिंह ने कहा कि सेवा एवं परमार्थ का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है, किंतु युवाओं को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने सेवा न्यास की टीम की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्तताओं के बावजूद डॉ. मिश्र द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य प्रेरणास्पद हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा न्यास के मीडिया प्रमुख राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विजय सिंह पटेल द्वारा किया गया।इसके पूर्व विनोद यादव, राजाराम त्रिपाठी एवं सुष्मिता सिंह ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रही उपस्थिति:*

श्री कृष्ण माहेश्वरी (पूर्व क्षेत्र संघचालक), योगेश ताम्रकार (महापौर), दुष्यंत सिंह (एमडी, स्टार समूह), अजय मेहरोत्रा, विनोद यादव, राजाराम त्रिपाठी, प्रो. एस.सी. राय,
क्रांति मिश्रा, बी.डी. पांडे, नर्मदा प्रसाद मिश्रा, ललित माहेश्वरी, सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, वर्षा त्रिपाठी, डॉ. नलिनी शुक्ला, शशिकांत माहेश्वरी परिवार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, छात्र छात्रायें एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here