NHDC इंदिरा सागर पावर स्टेशन की रेशमा संजीव उपमहाप्रबंधक (मा.ससा.) ने 8वें नेशनल मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स में जीते चार पदक।

0
123

NHDC इंदिरा सागर पावर स्टेशन की रेशमा संजीव उपमहाप्रबंधक (मा.ससा.) ने 8वें नेशनल मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स में जीते चार पदक।IMG 20260202 WA0047

IMG 20260202 WA0047 IMG 20260202 WA0048परियोजना प्रमुख अजीत कुमार ने एनएचडीसी परिवार की ओर से भविष्य में भी सफलता हेतु दी हार्दिक शुभकामनाएँ।

एनएचडीसी इंदिरा सागर पावर स्टेशन की रेशमा संजीव उपमहाप्रबंधक (मा.ससा.) ने 8वें नेशनल मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स में 4 पदक जीते
महाराष्ट्र प्रांत के पिंपरी-चिंचवड़, पुणे में सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित 8वें नेशनल मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स के अंतर्गत मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इंदिरा सागर पावर स्टेशन, नर्मदा नगर में उपमहाप्रबंधक (मा.ससा.) पद पर कार्यरत श्रीमती रेशमा संजीव ने 28 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में महिला सिंगल्स एवं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में क्रमशः 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, बैडमिंटन चैम्पियनशिप की महिला सिंगल्स एवं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाओं में भी उन्होंने क्रमशः 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीतकर एनएचडीसी का नाम रोशन किया।
श्रीमती रेशमा संजीव की इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश के समस्त खेल प्रेमियों एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। साथ ही इंदिरा सागर पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख श्री अजीत कुमार ने एनएचडीसी परिवार की ओर से भविष्य में भी सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here