विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड 25, 26 में किया विकास कार्यों का भूमि पूजन

0
77

विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड 25, 26 में किया विकास कार्यों का भूमि पूजनIMG 20260202 WA0060 IMG 20260202 WA0061

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। सोमवार को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड 25 एवं वार्ड 26 में विकास कार्यों के लिए महापौर परिषद के सदस्य जगदीश यादव के साथ भूमि पूजन किया।
क्षेत्र के वार्ड 25 के रमा नगर बाणगंगा क्षेत्र में 25 लाख की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण एवं पार्क के मुख्य द्वार के लिए भूमि पूजन किया गया।
क्षेत्र के ही वार्ड 26 में सैर सपाटा के पास पेवर ब्लॉक के लिए भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किया जा रहे हैं, क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा का विस्तार हो उन्हें सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए हम सभी जनप्रतिनिधि मिलजुल कर विकास योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।
आने वाले समय में क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है जिसका लाभ भी क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में मिलेगा।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा धर्मेंद्र शाह संदीप तोमर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here