श्रीराम नवमी शोभायात्रा में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के दो सेवा रथ होंगे शामिल: राजीव व्यास

*चलता-फिरता मुफ़्त अस्पताल एवं ग्रीन एंबुलेंस से जागरूकता करेंगे रथ:विजय सिंह पटेल*
*पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: डॉ. राकेश मिश्र*
सतना। आज पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की बैठक नेह निकुंज, बम्हनगवां, रीवा रोड, सतना स्थित कार्यालय में आयोजित की गई।
सर्वप्रथम दिवंगत पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर प्रभु से प्रार्थना की गई कि उनको अपने चरणों में श्रद्धा स्थान प्रदान करें। डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि डॉ. जैन से हमारा संबंध 1990 से लेकर अभी तक एक अभिभावक के रूप में रहा है । वे सदैव सेवा व्यवहार के नाम से जाने जायेंगे।
आज की बैठक में आगामी सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि सेवा न्यास समाज में सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था द्वारा संचालित “चलता-फिरता मुफ़्त अस्पताल” अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी श्रीराम नवमी के अवसर पर शहर में निकलने वाली सर्वसमाज की भव्य शोभायात्रा में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इस अवसर पर सेवा न्यास की ओर से दो सेवा वाहन शोभायात्रा में शामिल किए जाएंगे। इनमें से एक वाहन “चलता-फिरता मुफ़्त अस्पताल” के रूप में रहेगा, जबकि दूसरा वाहन “ग्रीन एंबुलेंस –पर्यावरण संरक्षण ” के रूप में जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देगा।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत संचालित “अपना सपना – हरा-भरा सतना” अभियान को और गति देने का भी निर्णय लिया गया। नागरिकों से अपील की जाएगी कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा माता-पिता की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ।
महिला स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता और टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। सेवा न्यास द्वारा पूर्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा चुकी है।
*बॉलीबाल टूर्नामेंट : 2026 का होगा भव्य आयोजन: रविशंकर द्विवेदी*
बैठक में जानकारी दी गई कि 28–29 मार्च 2026 को व्यंकटेश मंदिर परिसर, मुख्तियारगंज, सतना में भव्य बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री व्यंकटेश क्लब, सतना द्वारा रविशंकर द्विवेदी (संयोजक) के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 मार्च को प्रातः 10 बजे तथा समापन 29 मार्च को सायं 5 बजे होगा। इसमें जिले की विभिन्न टीमें भाग लेंगी और विजेता टीमों को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति:
आज बैठक में प्रमुख रूप से श्री राजीव व्यास, अजय मिश्रा, आनंद नारायण शुक्ला,रवि द्विवेदी, विष्णु पांडे, आदित्य पांडे, लखनलाल शुक्ला, कमलेश्वर अग्रवाल, शिवनारायण शुक्ला, के. डी. गौतम, रवि सिंह, चंदन कश्यप, जयेंद्र कुमार गौतम, नरेंद्र जैसवाल, अनिरुद्ध यादव, तरुणेंद्र कुमार मिश्रा, विजय कुमार द्विवेदी, अजय द्विवेदी, अनिल सैनी, विमल नामदेव, अनिल द्विवेदी, विजय सिंह पटेल सहित सेवा न्यास के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
