प्रमिला मिश्रा के जन्मदिन पर वृक्षारोपण: सतना में प्रेरणादायी पहल

0
18

प्रमिला मिश्रा के जन्मदिन पर वृक्षारोपण: सतना में प्रेरणादायी पहलIMG 20260426 WA0011(1)

*भरहुतनगर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में नीम का पौधा रोपित*

*”अपना सपना-हरा भरा सतना” अभियान में ग्रीन एम्बुलेंस से हो रहा सार्थक प्रयास: राजीव व्यास*

सतना। श्रीमती प्रमिला मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर भरहुतनगर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में एक नीम का वृक्ष रोपित किया गया। यह आयोजन पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इससे पूर्व नर्मदेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर मिष्ठान व प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा ने संकल्प लिया कि वे हर जन्मदिन पर एक वृक्ष अवश्य लगाएँगी। आज रोपित किया गया नीम का पौधा लगभग छह फुट से अधिक ऊँचाई का है, जिसे उपयुक्त खाद और मिट्टी के साथ लगाया गया तथा उसकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाया गया है।जिस पर रोपण की तिथि अंकित है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसर जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं माता-पिता व पूर्वजों की स्मृति में वृक्षारोपण को अपनाएँ, ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस योगदान दिया जा सके।

*”अपना सपना-हरा भरा सतना” अभियान में ग्रीन एम्बुलेंस से हो रहा सार्थक प्रयास: राजीव व्यास*

न्यास के कार्यकर्ता श्री राजीव व्यास ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों में श्रीमती प्रमिला मिश्रा ने हरेक जन्मदिन पर पीपल, बरगद, नीम, आंवला आदि के वृक्ष व्यंकटेश मंदिर, संतोषी माता मंदिर एवं प्रेम विहार कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं, जो आज बड़े वृक्ष बनकर लोगों को छाया, सौंदर्य और निरंतर ऑक्सीजन प्रदान कर रहे हैं। इनकी पॉंच वर्षों तक नियमित देखरेख भी सेवा न्यास के सदस्यों द्वारा ग्रीन एम्बुलेंस के माध्यम से की जा रही है।

अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे भी अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे।

*इनकी रही उपस्थिति:*

इस अवसर पर सेवा न्यास के कार्यकर्ता राजीव व्यास, श्रीमती शीलम सैनी, श्रीमती वर्षा सिंह, श्रीमती किरण दुबे, श्रीमती अनुजा सिंह, श्रीमती रश्मि सैनी, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती वंदना बागरी, अनिल सैनी, राजेश त्रिपाठी नीलू, अनिल द्विवेदी, विजय सिंह पटेल सहित क्षेत्र के अनेक महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here