नगर निगम खण्डवा परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का प्रधानमंत्री  के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद पाटिल ने किया शुभारंभ।

0
34

नगर निगम खण्डवा परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का प्रधानमंत्री  के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद पाटिल ने किया शुभारंभ।IMG 20260612 WA0022(1) IMG 20260612 WA0024 IMG 20260612 WA0021

नागरिकों से 14 जून तक योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करने की अपील।

खंडवा। पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर शासन प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हें नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम प्रांगण में में शुक्रवार से तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की यह शिविर 12 जून से 14 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी, पात्रता अनुसार आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने हेतु एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा द्वारा की गई, इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा, दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, सुधांशु जैन, रोशनी गोलकर, पिंकी राठौर, गणेश गुरबानी सहित अन्य पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

माँ सरस्वती पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत स्वागत उद्बोधन निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने जनकल्याण शिविर की उपयोगिता बताते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है तथा ऐसे शिविर नागरिकों को योजनाओं से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को प्राप्त लाभों की जानकारी भी नागरिकों के साथ साझा की।

सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने योजनाओं की उपलब्धियां एवं जनहितकारी पहलें रखीं

मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यरत प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी,उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देशभर में व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचाया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से
• प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत देश में 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जिससे वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली है। • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 43.5 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं तथा लाखों परिवारों को उपचार सुविधा प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत देश में 8.66 करोड़ से अधिक सदस्य सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हैं। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत देशभर में लाखों परिवार स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ रहे हैं तथा लाभार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

*जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शनी एवं स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन*

सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा निगम परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया गया। इस दौरान योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों द्वारा रक्तचाप (BP) एवं शुगर जांच भी कराई गई तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया गया।

महापौर ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर आवेदन करने की अपील

नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव ने समस्त शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे 14 जून 2026 तक आयोजित इस जनकल्याण शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करें एवं अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं।
कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, गौरव खरे द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत उपायुक्त सचिन सिटोले, योजना प्रभारी नवनीत शुक्ला द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here