लियो क्लब निमाड़ ईस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित,रूही सावनेर बनीं अध्यक्ष,युवा नेतृत्व को नई दिशा: लियो क्लब निमाड़ ईस्ट की नवीन टीम का हुआ गठन।

0
172

लियो क्लब निमाड़ ईस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित,रूही सावनेर बनीं अध्यक्ष,युवा नेतृत्व को नई दिशा: लियो क्लब निमाड़ ईस्ट की नवीन टीम का हुआ गठन।IMG 20260623 WA0017

खंडवा। लियो क्लब निमाड़ ईस्ट की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में की गई। नई कार्यकारिणी में लियो रूही सावनेर को अध्यक्ष, लियो तनवी खत्री को सचिव तथा लियो भावेश राजोरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही लियो वरुण यादव को प्रथम उपाध्यक्ष एवं लियो अंश दुबे को द्वितीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

यह कार्यकारिणी लियो क्लब निमाड़ ईस्ट की लियो एडवाइजर लायन प्रेरणा दुबे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गठित की गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ लायन सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पेरेंटल क्लब लायंस क्लब खंडवा ओजस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष रजनी शर्मा, सचिव लिट्टी मैथ्यू, वर्तमान कोषाध्यक्ष एवं आगामी वर्ष की अध्यक्ष डॉ. इंदरदीप कौर, आगामी वर्ष की रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री, आगामी वर्ष की कोषाध्यक्ष सरिता राजोरिया, अंजना लखनारे, साधना काले, सुषमा मैथ्यू एवं अंजलि रावतानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि लियो एडवाइजर लायन प्रेरणा दुबे के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी युवा नेतृत्व, समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा क्लब के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here