अपराधियों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो आरोपियों से 1-1 लाख रुपये के बंधपत्र जमा कराने के आदेश

0
12

अपराधियों पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो आरोपियों से 1-1 लाख रुपये के बंधपत्र जमा कराने के आदेशImages (7)

खंडवा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त दो आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। जारी आदेश के अनुसार दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के बंधपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के तहत अनुराग पिता बबलू वर्मा निवासी सोनगर मोहल्ला, खंडवा तथा निखिल पिता कैलाश दिवारे निवासी संजय नगर, खंडवा को यह बंधपत्र देना होगा कि वे आगामी एक वर्ष तक किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।

जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आरोपी अनुराग वर्मा को थाना कोतवाली खंडवा तथा आरोपी निखिल दिवारे को थाना पदमनगर खंडवा में अगले एक वर्ष तक प्रत्येक माह के पहले और अंतिम सोमवार को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेख़ आसिफ खंडवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here