महापौर अमर यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण।

0
118

महापौर अमर यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण।

खंडवा। शहर के विकास कार्यों की सतत श्रृंखला के अंतर्गत आज महापौर अमृता अमर यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, विभिन्न कक्षों की व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर यादव ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप संपन्न किया जाए, जिससे नागरिकों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित वातावरण में बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

महापौरIMG 20260624 WA0028 यादव ने कहा कि नवीन नगर निगम कार्यालय भवन नगर निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एम.आई.सी. सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री आशीष चटकेले, श्री अनिल वर्मा, श्रीमती उषा दीना पंवार, क्षेत्रीय पार्षद श्री संतोष सारवान, निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक यंत्री श्री संजय शुक्ला, उपयंत्री श्री भरत सुरजायें एवं श्री राकेश कलम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here