सिविल लाइन स्थित नवनिर्मित महापौर निवास का महापौर अमृता यादव ने किया निरीक्षण

0
77

सिविल लाइन स्थित नवनिर्मित महापौर निवास का महापौर अमृता यादव ने किया निरीक्षणIMG 20260624 WA0032

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित महापौर निवास जल्द होगा पूर्ण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

खंडवा। शहर के विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला के अंतर्गत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने गुरुवार को सिविल लाइन स्थित इंडोर स्टेडियम के समीप नगर निगम द्वारा निर्मित नवनिर्मित महापौर निवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यगण एवं नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने भवन में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन से जुड़े शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि नगर निगम द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में निर्मित यह महापौर निवास प्रशासनिक एवं औपचारिक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे नगर निगम की गरिमा के अनुरूप कार्यों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, आशीष चटकेले, अनिल वर्मा, उषा दीना पंवार, क्षेत्रीय पार्षद रामसिंह रावत, निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here