रामेश्वर कुंड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर अमृता यादव ने किया निरीक्षण,प्राचीन धरोहर के संरक्षण पर जोर, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

0
20

रामेश्वर कुंड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर अमृता यादव ने किया निरीक्षण,प्राचीन धरोहर के संरक्षण पर जोर, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देशIMG 20260624 WA0035

खंडवा। शहर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले रामेश्वर कुंड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का बुधवार को महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कुंड परिसर में प्रस्तावित जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, जल संरचना संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि रामेश्वर कुंड शहर की प्राचीन विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन से जहां सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहेगी, वहीं जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कुंड की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्य किए जाने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सौंदर्यीकरण कार्यों के साथ नागरिकों की सुविधा और पर्यावरणीय संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, आशीष चटकेले, अनिल वर्मा, उषा दीना पंवार, क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप यादव, निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक यंत्री संजय शुक्ला, उपयंत्री भरत सुरजायें, राकेश कलम सहित निगम के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here