तुलसी स्टेट कॉलोनी में नवनिर्मित डामरीकृत सड़क का महापौर अमृता यादव ने किया निरीक्षण

0
36

तुलसी स्टेट कॉलोनी में नवनिर्मित डामरीकृत सड़क का महापौर अमृता यादव ने किया निरीक्षणIMG 20260624 WA0008 IMG 20260624 WA0005

वार्ड 49 को मिली नई सड़क की सौगात, गुणवत्ता और मजबूती पर महापौर ने दिए निर्देश

खंडवा। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला के अंतर्गत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने वार्ड क्रमांक 49 स्थित तुलसी स्टेट कॉलोनी में नवनिर्मित डामरीकृत सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं निर्माण की मजबूती का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने सहभागिता की तथा कॉलोनीवासियों को नवीन सड़क निर्माण की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बेहतर सड़क, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के माध्यम से शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, आशीष चटकेले, अनिल वर्मा, उषा दीना पंवार, क्षेत्रीय पार्षद स्वाति सुधीर साकल्ले, निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक यंत्री संजय शुक्ला, उपयंत्री भरत सुरजाये, राकेश कलम, मनीष झीले सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here