लियो क्लब हरसूद युवांश को मिला चार्टर,अवधेश यादव बने अध्यक्ष,युवा नेतृत्व को मिलेगा नया मंच, हरसूद में लियो क्लब युवांश का गठन

हरसूद। जोन चेयरपर्सन लायन प्रेरणा दुबे एवं रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय के मार्गदर्शन तथा लायंस क्लब हरसूद युवांश के अध्यक्ष लायन ज्ञानेंद्र तिवारी के नेतृत्व में लियो क्लब हरसूद युवांश का गठन किया गया। 19 जून को क्लब को चार्टर प्राप्त होने पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। इसे रीजन-11 के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
नवगठित क्लब की कार्यकारिणी में लियो अवधेश यादव को अध्यक्ष, लियो पंकज सेन को सचिव, लियो आकाश खंडेल को कोषाध्यक्ष तथा लियो राघवेंद्र (आशु) मालाकार को प्रथम उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
क्लब के सचिव ने बताया कि इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कुलभूषण मित्तल के सहयोग एवं प्रेरणा से युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, जोन चेयरपर्सन लायन प्रेरणा दुबे, रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय, लायंस क्लब हरसूद युवांश के अध्यक्ष लायन ज्ञानेंद्र तिवारी, सचिव लायन सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन महंत गरीबदास मालाकार, प्रथम उपाध्यक्ष लायन रविंद्र पवार, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन जोबिन जोसेफ, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन संतोष यादव, सर्विस चेयरपर्सन लायन राजेश यादव सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवगठित लियो क्लब और नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
