पीबीएल प्रो बॉक्सिंग लीग-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: डॉ. राकेश मिश्र

0
208

पीबीएल प्रो बॉक्सिंग लीग-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: डॉ. राकेश मिश्रIMG 20260628 WA0084

*भारत की पहली प्रो बॉक्सिंग लीग के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ: राकेश ठाकरान*

नई दिल्ली, 28 जून 2026। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) द्वारा आयोजित होने वाली पीबीएल (Pro Boxing League)-2026 की तैयारियों के संबंध में आज नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित उदासीन आश्रम के सभागार में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन महासचिव श्री राकेश ठाकरान ने किया।

बैठक में दिल्ली एवं एनसीआर की विभिन्न खेल अकादमियों, सामाजिक संस्थाओं तथा आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से पूर्व महापौर श्री जयप्रकाश, श्रीमती सविता गुप्ता, श्रीमती शेफाली चौरसिया, श्री संदीप दीक्षित, श्री गुलशन वीरमानी, दिल्ली बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव श्री मनोज कुमार, रिंग कमेटी के चेयरमैन श्री राकेश भारद्वाज, ईस्टर्न टाइगर्स के कोच डॉ. राजीव गोदारा, केंद्रीय हिंदी राजभाषा समिति के महासचिव श्री विनीत रावत, श्री मुकेश वर्मा, श्रीमती नीति वर्मा (आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर), श्री अमित कात्यान, श्री हरदयाल कुशवाहा, बरगद फाउंडेशन के प्रतिनिधिगण, श्री कलौसिया जी, पूर्व बॉक्सर एवं कोच सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बुकमाइशो की टीम से शाश्वत खन्ना व सिमरन ने आयोजन की संपूर्ण कार्ययोजना, तकनीकी व्यवस्थाओं, दर्शक प्रबंधन, टिकटिंग, प्रवेश व्यवस्था, मंच संचालन, आतिथ्य एवं प्रोडक्शन से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण (Presentation) दिया। प्रस्तुतीकरण के आधार पर आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा विभिन्न समितियों एवं पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।

बैठक में तालकटोरा इंडोर स्टेडियम की संपूर्ण तैयारियों, अतिथि स्वागत, मंच संचालन, सूचना एवं समन्वय व्यवस्था, आवास एवं होटल प्रबंधन, खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के आवागमन, स्वयंसेवक प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। श्री शिवम गुप्ता को होटल प्रबंधन एवं बाहर से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं अतिथियों के आवास तथा समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त प्रत्येक समिति को समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर श्री जयप्रकाश जी ने कहा कि वर्ष 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद यह दिल्ली में आयोजित होने वाला बॉक्सिंग का सबसे बड़ा आयोजन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक सहयोग और समर्पण से इस आयोजन को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिल्ली प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री श्री राम कुमार जी ने युवा शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि इस आयोजन में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे तथा देशभर से आने वाले बॉक्सरों, अतिथियों एवं अधिकारियों के स्वागत, सत्कार, आवास एवं समुचित समन्वय की जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभाएंगे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि 6 से 10 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली भारत की पहली प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में एक नया अध्याय स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि यह लीग देश के हजारों प्रतिभाशाली बॉक्सरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी। उन्होंने सभी समितियों से टीम भावना, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को देश का सर्वश्रेष्ठ खेल आयोजन बनाने का आह्वान किया।

अंत में महासचिव श्री राकेश ठाकरान ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति, स्वयंसेवकों, तकनीकी टीम एवं सभी सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से पीबीएल-2026 भारतीय खेल जगत में एक नई पहचान स्थापित करेगा तथा भारतीय प्रो बॉक्सिंग के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here