मेहनत को मिला सम्मान, होनहार छात्रा खुशी पटेल को महापौर ने भेंट की साइकिल।

0
40
IMG 20260630 WA0025

मेहनत को मिला सम्मान, होनहार छात्रा खुशी पटेल को महापौर ने भेंट की साइकिल।IMG 20260630 WA0025

‘बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें’ का संदेश, महापौर ने बढ़ाया छात्रा खुशी पटेल का हौसला।

खंडवा में शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने की एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। अटल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने एक होनहार छात्रा को साइकिल भेंट कर उसका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राही को भी स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

खंडवा के अटल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्राम नागचुन निवासी एवं महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशी पटेल का सम्मान किया गया। प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचने वाली खुशी की मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि एकत्रित कर उन्हें साइकिल भेंट की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने छात्रा को साइकिल सौंपते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना समाज की साझा जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयास अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खुशी पटेल का सम्मान भी किया गया। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत हितग्राही को स्वीकृति पत्र प्रदान कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।प्रतिभा को सम्मान और शिक्षा को प्रोत्साहन देने की इस पहल की लोगों ने सराहना की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी भविष्य में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here