डॉक्टर्स डे पर सद्भावना मंच ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मा,’डॉक्टर मानवता के सच्चे रक्षक’— सम्मान समारोह में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश।

0
192

डॉक्टर्स डे पर सद्भावना मंच ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मा,’डॉक्टर मानवता के सच्चे रक्षक’— सम्मान समारोह में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश।Doctors Day Thumbnail

खंडवा में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सद्भावना मंच द्वारा वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को शॉल, श्रीफल और मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इंदौर रोड स्थित सद्भावना हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू, सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल सहित जिले के कई वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। समारोह की शुरुआत कराओके पर गीत और गज़लों की प्रस्तुति से हुई, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का इलाज नहीं करते, बल्कि अपने समर्पण, सेवा और संवेदनशीलता से लोगों को नया जीवन और नई उम्मीद देते हैं। उन्होंने डॉक्टरों को धरती पर ईश्वर का स्वरूप बताते हुए उनके योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं डॉ. नरेंद्र जैन ने गीत प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक और सद्भावना मंच के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता हरिसखी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुरेंद्र गीते ने व्यक्त किया।

डॉक्टर्स डे पर आयोजित यह सम्मान समारोह चिकित्सा सेवा के प्रति सम्मान और समाज में डॉक्टरों के योगदान को नई पहचान देने वाला आयोजन साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here