सद्भावना मंच ने एसपी से की मुलाकात, प्रीपेड ऑटो बूथ फिर शुरू करने की उठाई मांग,रेलवे स्टेशन की व्यवस्था और जनसमस्याओं पर एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का मिला आश्वासन

0
137

सद्भावना मंच ने एसपी से की मुलाकात, प्रीपेड ऑटो बूथ फिर शुरू करने की उठाई मांग,रेलवे स्टेशन की व्यवस्था और जनसमस्याओं पर एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का मिला आश्वासन

खंडवा में सद्भावना मंच के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े प्रीपेड ऑटो बूथ को दोबारा शुरू करने की प्रमुख मांग उठाई गई।

सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि खंडवा रेलवे जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में प्रीपेड ऑटो बूथ बंद होने से यात्रियों को सुरक्षित और उचित किराये पर वाहन मिलने में परेशानी हो रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने संबंधित स्तर पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आवक-जावक शाखा में शिकायतें नहीं लिए जाने का मुद्दा भी उठाया, जिस पर एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। साथ ही सद्भावना मंच ने एसपी को मंच के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस अवसर पर प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, एन.के. दवे और कमल नागपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here