सुपरस्टार राजेश खन्ना को सदभावना मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,कराओके पर गूंजे राजेश खन्ना के सदाबहार गीत, यादों को किया ताजा।

0
94

सुपरस्टार राजेश खन्ना को सदभावना मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,कराओके पर गूंजे राजेश खन्ना के सदाबहार गीत, यादों को किया ताजा।

खंडवा। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर सदभावना मंच द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच के सदस्यों ने राजेश खन्ना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
मंच के निर्मल मंगवानी ने कहा कि राजेश खन्ना अपनी अनूठी अदाकारी, रोमांटिक अंदाज और यादगार फिल्मों के कारण आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में जीवित हैं। इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने कराओके के माध्यम से राजेश खन्ना की फिल्मों के लोकप्रिय गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मंच संस्थापक प्रमोद जैन सहित बड़ी संख्या में सदभावना मंच के सदस्य मौजूद रहे। उनके अनुसार, राजेश खन्ना केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर की पहचान थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here