समाजसेवा की मिसाल बने डॉ. राकेश मिश्र, दद्दा जी की जयंती पर जनसेवा के दो बड़े आयोजन।

0
45

समाजसेवा की मिसाल बने डॉ. राकेश मिश्र, दद्दा जी की जयंती पर जनसेवा के दो बड़े आयोजन।

दद्दा जी की 102वीं जयंती पर पौधारोपण और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर।

नौगांव/सतना, 18 जुलाई। पं. गणेश प्रसाद मिश्र ‘दद्दा जी’ की 102वीं जन्म जयंती पर घूरडांग में पौधारोपण और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, मणिकांत माहेश्वरी सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।

महापौर योगेश ताम्रकार ने डॉ. राकेश मिश्र द्वारा किए जा रहे समाजसेवा कार्यों की सराहना करते हुए ग्रीन एम्बुलेंस जैसी पहल को अभिनव बताया। इस अवसर पर आंवला, नीम और फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

स्वास्थ्य शिविर में 98 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 84 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और समाजसेवी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here