सद्भावना मंच ने मनाई चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती, याद किए उनके आदर्श।![]()
खंडवा। सद्भावना मंच द्वारा शुक्रवार को माली कुआँ स्थित कार्यालय में शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।
मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक ने साहस, पराक्रम, दूरदृष्टि और राष्ट्रभक्ति के बल पर देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश को प्रेरणा देते हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निरंतर प्रगति कर सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, कमल नागपाल, राजेश पोरपंथ, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, श्वेता, योगेश गुजराती, योगेश गड़ले, गणेश भावसार, सुभाष मीणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
