गुरु पूर्णिमा पर सद्भावना मंच करेगा प्रसादी वितरण, श्रद्धालुओं से प्रसादी ग्रहण करने की अपील![]()
खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सद्भावना मंच द्वारा दादाजी भक्तों के लिए भव्य प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बुधवार, 29 जुलाई को सुबह 9 बजे से देर रात तक चलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।
प्रसादी वितरण के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। पहला केंद्र इंदौर नाका स्थित किशोर समाधि के सामने पेट्रोल पंप के पास और दूसरा बुरहानपुर नाका स्थित दादाजी भंडारगृह के पास रहेगा। दोनों स्थानों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा दादाजी भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का विशेष पर्व है। इस अवसर पर मंच हर वर्ष सेवा कार्य करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे गुरु पूर्णिमा पर प्रसादी ग्रहण करें और इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं।
गुरु पूर्णिमा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु खंडवा पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सद्भावना मंच ने प्रसादी वितरण की व्यापक तैयारियां की हैं, ताकि आने वाले सभी भक्तों को सहज और व्यवस्थित रूप से प्रसादी उपलब्ध कराई जा सके। श्रद्धालुओं से आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और सेवा कार्य में सहयोग करने की भी अपील की गई है।
