गुरु पूर्णिमा पर महापौर अमृता अमर यादव ने भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की, प्रसादी वितरित कर स्वच्छता का दिया संदेश।

0
32

गुरु पूर्णिमा पर महापौर अमृता अमर यादव ने भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की, प्रसादी वितरित कर स्वच्छता का दिया संदेश।

खण्डवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अवधूत संत श्री दादाजी धूनीवाले की पावन नगरी खण्डवा में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु अनेक भंडारों का आयोजन किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खण्डवा महापौर अमृता अमर यादव ने विभिन्न भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसादी एवं भोजन सामग्री का वितरण किया तथा सेवा कार्यों में सहभागी बनकर दादाजी के भक्तों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने आयोजन समितियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची गुरु सेवा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गुरु पूर्णिमा के दौरान शहर में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सफाई कर्मियों की मुस्तैदी की सराहना करते हुए आवश्यक स्थानों पर विशेष सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान महापौर अमृता यादव ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे प्रसादी ग्रहण करने के पश्चात कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा खण्डवा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और दादाजी की नगरी की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु का कर्तव्य है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर निगम का अमला, सफाई कर्मी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी पूरी तत्परता के साथ व्यवस्थाओं में जुटे रहे, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन का लाभ प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here