सूर्य तरंग ब्यूरो शेख आसिफ खंडवा
श्री दिव्य बालाजी कॉलोनी में कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत।

देवझिरी भोजाखेड़ी से भीमकुंड तक निकली कावड़ यात्रा
खंडवा जिले में सावन के अवसर पर शिवभक्ति का माहौल बना हुआ है। आरंभ ग्रुप द्वारा देवझिरी भोजाखेड़ी से भीमकुंड, खंडवा तक तृतीय वर्ष कावड़ यात्रा। निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे कावड़ यात्रा अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
*श्री दिव्य बालाजी कॉलोनी में पुष्पवर्षा से स्वागत*
यात्रा के दौरान छैगांव माखन स्थित श्री दिव्य बालाजी कॉलोनी में कावड़ यात्रियों का बालाजी ग्रुप की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कावड़ियों को माला पहनाई गई और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
*शिवभक्तों की सेवा को बताया सौभाग्य*
बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने कहा कि कावड़ियों और शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना के साथ की जाने वाली साधना भी है।
*दोनों ग्रुप के सदस्य रहे मौजूद*
कार्यक्रम के दौरान आरंभ ग्रुप से अमर यादव, रोहित मिश्रा, निकेत मालाकार, अप्पू पवार, टम्मा पटेल, विजय पवार, शिवम पटेल और मोहित सोनी मौजूद रहे। वहीं बालाजी ग्रुप से रितेश गोयल, स्नेहा गोयल, अर्पित पुरी, पिंकू अग्रवाल, रोहित सेठी, अशोक कुमार सुखवाल, प्रीतम गोयल, मनीष तायड़े, आकांक्षा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कावड़ यात्रियों के स्वागत और सेवा के दौरान पूरी कॉलोनी में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
