राष्ट्रीय खेल दिवस पर पांच दिवसीय जिला स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ।

0
69

शेख़ आसिफ ब्यूरो खंडवा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पांच दिवसीय जिला स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ।

खेल के जरिए देश का नाम रोशन करें—एसपी अगम जैन

खंडवा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शहर के निमाड़ क्लब स्थित टेनिस कोर्ट पर पांच दिवसीय जिला स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया।

खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

टेनिस खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसपी अगम जैन ने कहा कि खिलाड़ी किसी भी खेल में महारत रखते हों, उन्हें अपने खेल में लगातार निखार लाना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अपने प्रदर्शन के दम पर देश का नाम रोशन करें।

मेजर ध्यानचंद को किया याद

एसपी जैन ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद भले ही हॉकी के महान खिलाड़ी थे, लेकिन उनके जन्मदिवस पर देशभर में सभी खेलों से जुड़े खिलाड़ी खेल दिवस मनाते हैं।

20 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला प्रशिक्षक एवं टेनिस के एनआईएस कोच अमीन अहमद ने बताया कि पांच दिवसीय जिला स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन लीग आधार पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 20 टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो पांच दिनों तक अपने खेल का प्रदर्शन कर श्रेष्ठता साबित करेंगे।

5 सितंबर को होगा समापन

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम में खेल विभाग की राधिका गंगराड़े, मांगीलाल यादव, सविता यादव, नयन सुगंध, यश वर्मा, कोच नवले, अचिव टेनिस डेवलपमेंट सोसायटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में टेनिस खिलाड़ी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here