लायन प्रेरणा दुबे को मिला Elite जोन चेयरपर्सन अवॉर्ड डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 की सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन के सम्मान से नवाजी गईं।

0
149

शेख आसिफ ब्यूरो खंडवा

लायन प्रेरणा दुबे को मिला Elite जोन चेयरपर्सन अवॉर्ड
डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 की सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन के सम्मान से नवाजी गईं।

खंडवा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 के वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रभावी प्रशासन और क्लबों के साथ बेहतर समन्वय के लिए लायन प्रेरणा दुबे को Elite यानी सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरपर्सन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इंदौर में मिला प्रतिष्ठित सम्मान
इंदौर के श्री आनंदम में आयोजित भव्य अवॉर्ड सेरेमनी में वर्ष 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने लायन प्रेरणा दुबे को यह सम्मान प्रदान किया। उनके सेवा कार्यों और नेतृत्व क्षमता के लिए मल्टीपल स्तर पर भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
क्लबों के बीच बेहतर समन्वय
वर्ष 2025-26 में रीजन 11, जोन 2 की जोन चेयरपर्सन के रूप में प्रेरणा दुबे ने सभी क्लबों के साथ लगातार संपर्क, मार्गदर्शन, समन्वय और मोटिवेशन का कार्य किया। उनके कार्यकाल में समय पर मासिक रिपोर्टिंग और डिस्ट्रिक्ट की विभिन्न बैठकों में सक्रिय सहभागिता भी रही।
हर क्लब में CLLI करवाया
उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में जोन के सभी क्लबों का संयुक्त संस्थापन समारोह और पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपने जोन के प्रत्येक क्लब में CLLI करवाना शामिल रहा। इसे क्लबों में नेतृत्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।
‘जिम्मेदारी जुनून से निभाएं तो सफलता निश्चित’
सम्मान मिलने के बाद लायन प्रेरणा दुबे ने कहा कि किसी भी जिम्मेदारी को जुनून, समर्पण और पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाए तो सफलता निश्चित है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय जोन के सभी क्लबों, लायन साथियों और सहयोगियों के सहयोग को दिया।
लायन प्रेरणा दुबे को मिले इस सम्मान पर लायंस क्लब खंडवा, रीजन 11 और डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 के लायन साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here