गरीबों के लिए हमदर्द बनी हटा पुलिस, दमोह एसपी और हटा विधायक की मौजूदगी में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

0
44

गरीबों के लिए हमदर्द बनी हटा पुलिस, दमोह एसपी और हटा विधायक की मौजूदगी में जरूरतमंदों को बांटे कंबलIMG 20251228 WA0057 IMG 20251228 WA0056(1)

हटा/नगर उपकाशी।इन दिनों नगर उपकाशी सहित पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने एक अनुकरणीय एवं सराहनीय पहल करते हुए मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। गरीबों का दर्द समझते हुए उन्हें हटा थाने आमंत्रित कर ठंड से राहत प्रदान करने हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रविवार दोपहर हटा थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक (लालचंद खटीक) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान हटा थाना के पुलिस अमले के साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी भी मौजूद रहे। दिव्यांगजन, आदिवासी वनवासी एकलव्य छात्रावास के छात्र एवं अन्य जरूरतमंद लोगों की उपस्थिति में विधायक एवं एसपी द्वारा कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस अवसर पर विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक ने कहा कि पुलिस द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस तरह के मानवीय कार्यों में आगे आकर पुलिस का सहयोग अवश्य करना चाहिए।वहीं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि जिले के प्रत्येक थाने में समाजसेवा से जुड़े कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को हटा थाने में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। नगर के व्यापारिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा ये कंबल दान किए गए हैं। यह एक बहुत अच्छी पहल है, जिससे जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में कुछ सहूलियत मिलती है। आज पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता लगातार मजबूत हो रहा है। कमजोर वर्गों की सेवा करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक एवं अधिकारी का दायित्व है। नगर ग्रामीण क्षेत्र के अन्य व्यापारियों और समाजसेवियों से भी इस पुनीत कार्य में जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस की मदद करना चाहता है, तो वह अपने संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी से संपर्क कर सकता है। आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य किए जाएंगे, जिससे जनता में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और पुलिस का मानवीय चेहरा लोगों के सामने आएगा।इस सेवा कार्य में सहयोग देने वालों में आशीष पुरानी सुरेंद्र अग्रवाल, अंकुश खटीक, आशीष पुरानी सुरेंद्र अग्रवाल रीतेश अग्रवाल शुभम दुबे का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से कंबल वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here