नहर से पानी उपलब्ध न होने की शिकायत पर विधायक कंचन तनवे ने किया स्थल निरीक्षण।

0
43

नहर से पानी उपलब्ध न होने की शिकायत पर विधायक कंचन तनवे ने किया स्थल निरीक्षण।IMG 20251231 WA0057 IMG 20251231 WA0060

नहरो में सुधार कर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर किसानो को पानी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

मातपुर कालमुखी सड़क का किया निरीक्षण विधायक ने।

खंडवा। चुने हुए जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ आमजन को सरकार से प्राप्त मूलभूत सुविधाओं को उन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना है। समाज सेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा जहां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, वहीं लोगों की समस्या सुनकर उसका निराकरण भी किया जा रहा है। नहर से पानी की समस्या को लेकर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमनगांव भीला में जावर सिहाड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से किसानों को पानी उपलब्ध न होने की शिकायत पर स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यक सुधार शीघ्र पूर्ण कर किसानों को जल्द से जल्द सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्राम बमनगांव भीला में नहर के स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक कंचन तनवे के साथ जावर मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, प्रवक्ता सुनील जैन, भावेश बिल्लौरे, भूपेन्द्र मंडलोई, मुकेश मंडलोई, गोलू सोलंकी, कृष्णपाल सोलंकी, प्रवीण मंडलोई सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक ने मातपुर कालमुखी सड़क मार्ग का किया निरीक्षण

सड़क मार्ग की शिकायत पर विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मातपुर से कालमुखी तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार लगातार विकास को बढ़ावा दे रही है और पूरे देश में विकास कार्यों के लिए धनराशि भेज रही है ताकि प्रदेश पूर्ण देव विकसित हो सके सरकार तो अपने दायित्व का निर्माण कर रही है लेकिन नीचे स्तर पर निर्माण कार्य यदि व्यवस्थित होते हैं तो एक अच्छा मैसेज जाता है, लेकिन उसमें कोई हेरा फेरी होती है तो इसका लाभ जनता को नहीं मिल पाता, सड़क की शिकायत प्राप्त होने के पश्चात विधायक कंचन तनवे सड़क का निरीक्षण करने पहुंची निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि आमजन को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके। विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे के साथ जावर मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, प्रवक्ता सुनील जैन भावेश बिल्लौरे, बद्री नायक, प्रवीण गुर्जर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here